न्याय धारा/ कानपुर नगर। गुरुवार 19 नवम्बर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की दसमी, हेमंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी, कानपुर दक्षिण द्वारा आज विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण (SSR) अभियान को गति देने के उद्देश्य से दो विधानसभा क्षेत्रों में महत्वपूर्ण गोष्ठियों का आयोजन किया गया। छावनी विधानसभा की गोष्ठी भवानी नगर स्थित दुर्गा पैलेस में तथा किदवई नगर विधानसभा की गोष्ठी वेडिंग बेल गेस्ट हाउस में संपन्न हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर संपर्क करें और यह सुनिश्चित करें कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका एक भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं का पंजीकरण तथा सूची में आवश्यक संशोधन संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भाजपा कानपुर दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह जी ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को सशक्त बनाने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने सभी मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने-अपने बूथों पर सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के साथ बेहतर समन्वय बनाकर फॉर्म-6 भरवाने का कार्य तेजी से करें, ताकि अभियान के तहत शत-प्रतिशत पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सके।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, प्रदेश मंत्री श्रीमती किरण निषाद, जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, अर्जुन बेरिया, जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी, शशांक मिश्रा, वंदना गुप्ता, राजन चौहान, बी. एल. पांडे, एल. बी. पटेल, सनी जायसवाल, सुमित तिवारी एवं दीपू पासवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें