Customised Ads
भगवान परशुराम महासभा ब्राह्मणों की चुनौतियों का सामना करने का करेगी प्रयास

न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 15 नवम्बर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी (छठ पूजा), हेमंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज भगवान परशुराम महासभा की आवश्यक बैठक भूपेश अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें संगठनात्मक परिचर्चा एवं आगामी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि महासभा का पुनर्गठन करने के साथ कार्यों की समीक्षा के लिए एक वर्किंग कमेटी गठित करने का विचार है।महासभा गरीब मेधावी छात्रों की सहायता एवं श्रम विभाग की सहायता से रोजगार प्रदान कराने का प्रयास करेगी। महासभा द्वारा संचालित शव वाहन को पुनः और व्यवस्थित ढंग से प्रारम्भ किया जाएगा। महासभा ब्राह्मणों की चुनौतियों का सामना करने के लिए हर सम्भव प्रयास करेगी।

राष्ट्रीय संयोजक राजेन्द्र अवस्थी के अनुसार आज की बैठक में प्रमुखरूप से श्याम नारायण शुक्ला, राजेन्द्र अवस्थी, विष्णु दत्त तिवारी,राधे श्याम शुक्ला, अनिल शुक्ला, अरुण मिश्रा, अरूण कुमार मिश्रा, बी के शुक्ला, राजीव दीक्षित, अभिजीत त्रिपाठी, अभय मिश्रा, रवि पाण्डेय, आशुतोष मिश्रा, रवि पाण्डेय, राजेश शुक्ला, प्रवीण मिश्रा, संदीप पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ