न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 01 नवम्बर 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी /संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी, हेमंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज गोविंद नगर 10 ब्लॉक स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक एवं भगवान नंदी की प्राण प्रतिष्ठा कर प्रसाद वितरण किया गया।
रवि पुष्य योग में बाबा का अभिषेक एवं प्राणप्रतिष्ठा आचार्य पंडित मदन मोहन पांडेय व मंदिर पुजारी पंडित अमरदीप पांडेय के मंत्र उच्चारण एवं विधि विधान द्वारा संपन्न हुआ।
इस आयोजन में क्षेत्रीय लोग, माननीय गण, भारतीय जनता पार्टी जूही मंडल अध्यक्ष दीपू पासवान, वरिष्ठ नेता अवध बिहारी अवस्थी, वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र राय, वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह, मंडल मंत्री पप्पन मिश्रा, बूथ अध्यक्ष परमेश्वर गुप्ता, राजेंद्र सिंह भदोरिया, सोशल मीडिया प्रभारी कपिल खेमानी, सत्यदीप पांडे, पंडित सतीश अवस्थी, महाराज सिंह कठेरिया, उमेश राय, नंदू पाल, शिव बहादुर सिंह, पंडित प्रदीप चतुर्वेदी, वीभाकर मिश्रा ,राकेश पाल, उत्तम सिंह, अशोक तिवारी, सहित क्षेत्रीय लोगों और पदाधिकारीयों ने बाबा शिव सहित माता पारवती गणेश जी के भजन गीत गाकर बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ भक्ति पूर्ण वातावरण बना दिया।
जूही मंडल मंत्री डॉक्टर समरदीप पांडेय ने आए हुए। सभी बुजुर्ग माननीयों को माला अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। जिसमें आए हुए अनेक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मन को तृप्त किया। बाबा शिव के जयकारों से मंदिर परिसर सहित अगल-बगल का पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

addComments
एक टिप्पणी भेजें