न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 02 नवम्बर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की नवमी, हेमंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। बीएसएनएल कानपुर का सतर्कता जागरूकता सप्ताह दिनांक 26 अक्टूबर से 01 नवम्बर तक मनाया गया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्घाटन प्रधान महाप्रबंधक दूरसंचार प्रभांश यादव द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रधान महाप्रबंधक प्रभांश यादव जी द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों क्रमशः वरिष्ठ महाप्रबन्धक प्रचालन अनिल वैश्य, उप महाप्रबंधक (प्रशासन) सुनील कुमार पाठक, उप महाप्रबन्धक (मार्केटिंग/ई बी) आर के सिंह, सतर्कता अधिकारी श्याम कुमार गौड़ आदि एवं समस्त उपस्थित कर्मचारियों को शपथ दिलाकर किया गया, कि वह अपने विभागीय कार्यकलापों के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ नियमानुसार कार्य करते हुए भ्रष्टाचार का विरोध करेंगे तथा राष्ट्र के प्रति समर्पित रहेंगे।
सहा. महा प्र. (जनसम्पर्क) कानपुर बिजनेस एरिया के अनुसार इस सप्ताह सतर्कता अधिकारी श्याम कुमार गौड़ जी ने विभिन्न प्रतियोगी कार्यक्रमों द्वारा लोगों को जागरूक किया।

addComments
एक टिप्पणी भेजें