Customised Ads
चक्की कारखाने से ढाई लाख रुपये चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

न्याय धारा/ अमावता, औरैया। गुरुवार 19 नवम्बर 2026 (सूत्र/दीपक अवस्थी/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की दसमी, हेमंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमावता में चोरों ने एक आटा चक्की कारखाने को निशाना बनाते हुए करीब ढाई लाख रुपये की नकदी पार कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चोरी की इस वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत अमावता निवासी शिवेंद्र सिंह पुत्र महावीर सिंह का आटा चक्की कारखाना जियो टावर के पास स्थित है। बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर कारखाने में रखे दो गोलकों (गल्लों) को निशाना बनाया और उनमें रखी करीब ढाई लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। कारखाने में पीड़ित के पिता महावीर सिंह उम्र करीब 76 वर्ष सो रहे थे। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।ग्रामीण क्षेत्र में हुई इस बड़ी चोरी की घटना से लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में पुलिस गश्त के बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में अजीतमल कोतवाली पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है।

पीड़ित ने पुलिस से घटना का खुलासा कर चोरी गई नकदी बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

टिप्पणियाँ