Customised Ads
जिला भाजपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन, पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

न्याय धारा/ कानपुर नगर। मंगलवार 24 नवम्बर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (देव दीपावली), हेमंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिला की मॉनिटरिंग टीम की संयोजक एवं मन की बात की जिला संयोजक राधा सैनी का जन्मदिन जिला भाजपा कार्यालय, नवीन मार्केट में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें तिलक लगाकर, पटका पहनाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि राधा सैनी संगठन के कार्यों के लिए 24 घंटे तत्पर रहती हैं। उनके नेतृत्व और उनकी पूरी टीम के अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि भाजपा कानपुर उत्तर जिला लगातार मन की बात कार्यक्रम के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर रहा है। उन्होंने उनके संगठनात्मक समर्पण और कार्यक्षमता की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने राधा सैनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

टिप्पणियाँ