Customised Ads
वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत हजारों नए आवेदन स्वीकृत होने से अधिक से अधिक जरूरतमंद बुजुर्गों को मिला सम्मानजनक जीवन का संबल

प्रदेश सरकार हर जरूरतमंद बुजुर्ग को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा देने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है। डीबीटी के जरिए सीधे खातों में पेंशन भेजकर हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से हर पात्र तक पहुंचे।— असीम अरुण, समाज कल्याण राज्य
न्याय धारा/ कानपुर नगर। मंगलवार 03 नवम्बर 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी /संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की नवमी तदुपरि दसमी, हेमंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। बुढ़ापे की चौखट पर जब कदम लड़खड़ाने लगते हैं और आर्थिक तंगी का साया गहराने लगता है, तब उत्तर प्रदेश सरकार की राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना बुजुर्गों के लिए एक मजबूत सामाजिक सुरक्षा कवच बनकर उभरी है।

यह योजना न सिर्फ वृद्धजनों को आर्थिक संबल दे रही है, बल्कि समाज में उन्हें एक नई गरिमा और आत्मसम्मान से जीने का हौसला भी प्रदान कर रही है।

समाज कल्याण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान जिले में कुल 92,978 वृद्धजनों को पेंशन का सीधा और निर्बाध लाभ मिला है। इसके साथ ही, योजना के दायरे का विस्तार करते हुए 3,953 नए आवेदन पत्रों को स्वीकृति प्रदान की गई है। आधुनिक डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) प्रणाली के माध्यम से यह राशि सीधे लाभार्थियों के आधार-लिंक्ड बैंक खातों में पहुंचती है, जिससे बिचौलियों का खेल पूरी तरह खत्म हो गया है और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है।

टिप्पणियाँ