न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 16 नवम्बर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी, हेमंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं वर्ष 1980 से 1986 तक कानपुर महानगर के प्रथम जिलाध्यक्ष रहे स्वर्गीय गोपाल अवस्थी जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा कानपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी ने उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी ने कहा कि स्वर्गीय गोपाल अवस्थी जी ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के समय से ही संगठन को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अपने समर्पण, निष्ठा और संगठनात्मक क्षमता से कानपुर में पार्टी की मजबूत नींव रखने का कार्य किया। उनका संपूर्ण जीवन संगठन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहा। उनके द्वारा किए गए कार्य एवं दिए गए संस्कार सदैव पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय गोपाल अवस्थी जी जैसे समर्पित एवं कर्मठ नेताओं का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा परिवार सदैव उनके योगदान और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा का ऋणी रहेगा।

addComments
एक टिप्पणी भेजें