कार्यक्रम का उद्देश्य मधुमेह एवं मोटापे से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं, उनके प्रभाव तथा आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से बेहतर उपचार एवं नियंत्रण के प्रति चिकित्सकों को नवीनतम वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करना था।
सीएमई के प्रथम वक्ता डॉ प्रो. जे एस कुशवाहा मेडिसिन विभाग जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर ने Holistic Approach in Treatment of T2DM विषय पर व्याख्यान देते हुए टाइप-2 डायबिटीज के उपचार में समग्र दृष्टिकोण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मधुमेह का प्रभावी प्रबंधन केवल दवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें खानपान, नियमित शारीरिक गतिविधि, जीवनशैली में सुधार, नियमित जांच एवं मरीज की व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुरूप उपचार भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
द्वितीय वक्ता वरिष्ठ डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. नंदिनी रस्तोगी ने Beyond the Scale – Adiposity as the Driver of the Disease विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने मोटापे, विशेषकर शरीर में अतिरिक्त वसा के जमाव और इंसुलिन रेजिस्टेंस के बीच संबंध को समझाया। उन्होंने बताया कि मोटापा केवल शरीर के वजन या बाहरी बनावट तक सीमित समस्या नहीं है, बल्कि यह टाइप-2 डायबिटीज, उच्च रक्तचाप एवं हृदय संबंधी बीमारियों के जोखिम को भी बढ़ा सकता है। इसलिए वजन के साथ-साथ शरीर में वसा के वितरण और चयापचय संबंधी स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है।
तृतीय वक्ता वरिष्ठ डायबेटोलॉजिस्ट एवं कानपुर डायबिटीज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रितेश चौधरी ने Surpassing and Maintaining the Weight and Sugars विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने वजन एवं ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, उचित उपचार एवं निरंतर निगरानी की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मधुमेह के बेहतर प्रबंधन में केवल शुगर का स्तर कम करना ही नहीं, बल्कि लंबे समय तक उसे नियंत्रित बनाए रखना और स्वस्थ वजन हासिल करना भी महत्वपूर्ण है।
आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह गौर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए इस बीमारी के विषय में बताया। वक्ताओं का परिचय चेयरपर्सन साइंटिफिक सब-कमेटी डॉ. अर्चना भदौरिया ने दिया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन आईएमए कानपुर के सचिव डॉ. दीपक श्रीवास्तव ने दिया।
कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन करते हुए डॉ. (प्रो). कुणाल सहाय, मेडिसिन विभागाध्यक्ष नारायणा मेडिकल कॉलेज, कानपुर और सचिव कानपुर डायबिटीज एसोसिएशन ने यह भी बताया कि मधुमेह का उपचार केवल रक्त शर्करा नियंत्रित करने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि हृदय, गुर्दे एवं अन्य महत्वपूर्ण अंगों को मधुमेह से होने वाली जटिलताओं से बचाना भी उपचार का अभिन्न हिस्सा है।
साइंटिफिक सचिव डॉ रेणु सिंह गहलोत ने कार्यक्रम का समापन मधुमेह एवं मोटापे के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा समाज को स्वस्थ बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ कराया।:
“मोटापे पर नियंत्रण, मधुमेह का समय से पहचान से बचाव — स्वस्थ जीवन की ओर एक प्रभावी कदम!”
कार्यक्रम के चेयरपर्सन वरिष्ठ डायबेटोलॉजिस्ट एवं आईएमए कानपुर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. ए.सी. अग्रवाल, वरिष्ठ डाइबेटोलॉजिस्ट एवं पूर्व केडीए अध्यक्ष डॉ. भास्कर गांगुली एवं वरिष्ठ डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. बृजमोहन रहे।
इस अवसर पर आईएमए कानपुर के उपाध्यक्ष डॉ. गणेश शंकर, वित्त सचिव डॉ. दिनेश चंद्र, संयुक्त वैज्ञानिक सचिव डॉ. रोहन कुमार एवं वैज्ञानिक सचिव डॉ. रेनू सिंह गहलौत सहित आईएमए की टीम की सहभागिता रही।
कानपुर डायबिटीज एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष डॉ. रितेश चौधरी, सचिव डॉ. कुणाल सहाय एवं कोषाध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

addComments
एक टिप्पणी भेजें