Customised Ads
राधिका अपार्टमेंट में हुई दुखद अग्निकांड की घटना के घायलों से मिले जिलाधिकारी

न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 16 नवम्बर 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी, हेमंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। फीलखाना थाना क्षेत्र स्थित राधिका अपार्टमेंट में हुई दुखद अग्निकांड की घटना में घायल लोगों का स्वास्थ्य एवं उपचार संबंधी जानकारी लेने जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर उर्सला अस्पताल पहुंचे।

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को पूरी संवेदनशीलता के साथ घायलों का बेहतर एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

टिप्पणियाँ