न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 14 नवम्बर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की पंचमी, हेमंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास कानपुर दक्षिण की बैठक महासभा कार्यालय साकेत नगर में आयोजित की गई। मुख्यातिथि न्यास के अध्यक्ष उमेश पालीवाल जी ने मानव श्रृंखला निर्माण में मार्गदर्शन किया। पूर्व वर्षों की भांति गीता जयंती के अवसर पर नगर के विभिन्न संस्थाओं, स्कूलों, मंदिरों, व्यापारिक प्रतिष्ठान, सामाजिक संस्थाओं, पार्कों, चौराहों, कार्यालयों आदि में मानव श्रृंखला निर्माण हेतु आवश्यक विचार बिमर्श हुआ।
गीता जयंती इस वर्ष अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 21 दिसंबर को मनाई जाएगी। न्यास के अध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने बताया कि नगर के विभिन्न स्थानों में मानव श्रृंखला निर्माण करने का उद्देश्य जन सामान्य , नवजवानों एवं बच्चो को नित्य गीता स्वाध्याय हेतु प्रेरित करना है। न्यास के सभी दायित्वधारी एवं सदस्य घर घर जाकर लोगो को मानव श्रृंखला निर्माण हेतु प्रेरित करेंगे।
मानव श्रृंखला के लिए बैठक का संचालन करते हुए महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने सूचित किया कि नगर के सभी विद्यालयों से सम्पर्क करने की योजना है।संत समाज, गीतानुरागी, अध्यात्म एवं भक्ति में रुचि रखने वाले बन्धु, शिक्षकों, बुद्धजीवियों विशेष कर बच्चो को मानव श्रृंखला निर्माण हेतु सम्पर्क कर प्रेरित किया जाएगा। बैनर, पोस्टर, पत्रक, समाचार पत्रों में विज्ञापन, छोटी छोटी बैठकों, के माध्यम से भी आम जन को प्रेरित किया जाएगा। बैठक में प्रमुखरूप से मानव श्रृंखला प्रभारी,श्री सुरेन्द्र गेरा जी, महासचिव राजेन्द्र अवस्थी, अनिल गुप्ता, कमल त्रिवेदी, श्याम सुंदर नैतिक, अमर नाथ, श्याम बिहारी शर्मा, संजय बाजपेई,अनिल त्रिपाठी, डॉ अनुपम तिवारी, रवींद्र दीक्षित, पप्पन मिश्रा, अमित शर्मा, अजय त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें