न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 22 नवम्बर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी, हेमंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज भारतीय जनता पार्टी, कानपुर दक्षिण के जिला सभागार में जिलाध्यक्ष श्री शिवराम सिंह जी की अध्यक्षता में नवनियुक्त अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया तथा आगामी चुनावों की दृष्टि से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने हेतु आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत के उपरांत उन्हें संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री शिवराम सिंह जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति समाज के उत्थान के लिए भाजपा सरकार निरंतर कार्य कर रही है और नवनियुक्त पदाधिकारियों के ऊर्जावान नेतृत्व से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। सभी पदाधिकारी अभी से पूर्ण समर्पण के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाएं और प्रत्येक बूथ पर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करें।
इस अवसर पर बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अर्जुन बेरिया, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष जय नारायण कुरील, सुनील कनौजिया, जिला उपाध्यक्ष सुनील सोनकर, पूनम मलिक, जिला मंत्री कमल वाल्मीकि, किशोरी लाल कैथवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें