न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 14 नवम्बर 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की पंचमी, हेमंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कानपुर नगर के समस्त जनपदवासियों से अपील की है कि वे जनगणना–2027 के अंतर्गत स्वगणना की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और निर्धारित अवधि में अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर जनगणना में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
- स्वगणना की अवधि: 16 से 30 नवंबर 2026
- स्वगणना पोर्टल: https://se.census.gov.in
- जनसंख्या गणना: 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027
जनसंख्या गणना के दौरान प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी संकलित करेंगे। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें।

addComments
एक टिप्पणी भेजें