Customised Ads
106 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर सहित अन्य उपकरणों का मिला लाभ

दिव्यांगजनों को वितरित किए गए निःशुल्क कृत्रिम सहायक उपकरण
न्याय धारा/ कानपुर नगर। मंगलवार 03 नवम्बर 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी /संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की नवमी तदुपरि दसमी, हेमंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, कानपुर नगर की ओर से भीतरगांव में दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भीतरगांव अशोक कुमार सचान ने 106 दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए।

इस दौरान 71 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, 04 को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 03 को स्मार्ट केन, 04 को कान की मशीन, 07 को एमआर किट तथा 01 दिव्यांगजन को व्हीलचेयर सहित कुल 106 लाभार्थियों को उपकरण प्रदान किए गए।

इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा पात्र दिव्यांगजनों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।मुख्य अतिथि अशोक कुमार सचान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील है। उनके सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विनय उत्तम, खंड विकास अधिकारी भीतरगांव, सहायक विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ