Customised Ads
YUGMA’26 के तकनीकी एवं प्रतिभा दिवस में 250 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शुक्रवार 09 अक्टूबर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन (पितृ पक्ष), आश्विन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी, शरद ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के कंप्यूटर एप्लीकेशंस विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय विभागीय उत्सव YUGMA’26 के प्रथम दिवस ‘तकनीकी एवं प्रतिभा’ के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 250 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में ‘कोडरश–कोडिंग प्रतियोगिता’, ‘क्विजोरा–तकनीकी प्रश्नोत्तरी’, ‘हैकफोर्ज–लघु हैकाथॉन’, शतरंज एवं रूबिक क्यूब जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर "मेजर लीग हैकिंग द्वारा भेजी गई टी-शर्ट" विभागाध्यक्ष प्रो. पुष्पा ममोरिया ने विद्यार्थी समन्वयक दुर्गेश गुप्ता एवं जतिन गुप्ता और आयोजन टीम के सदस्यों को वितरित कीं।

कार्यक्रम में प्रो. पुष्पा ममोरिया . प्रो. आर.के. द्विवेदी, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डॉ. सौरभ पांडे, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, हिमांशु शुक्ला, डॉ. शेखर वर्मा, सुश्री शगूफी अंजुम, श्रीमती ऋचा दीक्षित पांडे सहित विभाग के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ