न्याय धारा/ कानपुर नगर। गुरुवार 22 अक्टूबर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, आश्विन मास शुक्ल पक्ष की दसमी, शरद ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर दक्षिण जिला कार्यालय सभागार में जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी के नेतृत्व में SIR (विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण) अभियान की तैयारियों को लेकर जिला महामंत्रियों एवं मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष कौशल किशोर दीक्षित जी ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में अभियान की प्रभावी तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय तथा मतदाता पुनरीक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने, निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा संगठन के सभी स्तरों पर बेहतर तालमेल के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।
क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी जी ने कहा कि SIR अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य है। भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएं। मतदाताओं को पुनरीक्षण प्रक्रिया की सही जानकारी उपलब्ध कराएं तथा पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने और त्रुटियों के नियमानुसार सुधार के लिए जागरूकता बढ़ाएं।
जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी ने कहा कि SIR अभियान की सफलता के लिए संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। जिला से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अभियान की तैयारियां सुनिश्चित की जाएंगी। सभी कार्यकर्ता आपसी सहयोग से अभियान को प्रभावी बनाएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता आवश्यक जानकारी के अभाव में मतदाता सूची से वंचित न रहे।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह मल्होत्रा, अर्जुन बेरिया, गौरव चतुर्वेदी, सुमित तिवारी, सनी जायसवाल, ओ.पी. आर्य, दीपांकर मिश्रा, आनंद सिंह परिहार, विनीत दुबे, संजय तिवारी, सुमित कश्यप, दीपू पासवान, श्रीमती अनीता परमार, विवेक शुक्ला, लक्ष्मी नारायण निषाद सहित अन्य पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षगण उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें