न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 19 अक्टूबर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन (शारदीय नवरात्र), आश्विन मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी तदुपरि नवमी, शरद ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। शारदीय नवरात्रि की महा नवमी पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने अपनी पत्नी के साथ जिला कार्यालय में मां भगवती का विधि-विधान से पूजन-अर्चन और हवन किया। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनने की कामना करते हुए मां दुर्गा से आशीर्वाद मांगा। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत कन्या भोज का आयोजन भी किया गया।
पूजन-हवन के काल खंड में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की। कन्या भोज के माध्यम से शक्ति स्वरूपा कन्याओं के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा के अनुसार इस आयोजन में प्रमुख रूप से अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा,सीमा एमबीए,धीरज बाल्मीकि,राधा सैनी, शालिनी कटियार, जीतू कश्यप अनुप्रिया दोषी राजेश चौहान, सुरेश गुप्ता यश जायसवाल,अंशु ठाकुर, सोनू राठौर,कौशलेंद्र सिंह परिहार,रवि सिंह,स्पर्श कटियार,रवि पांडे,आदि उपस्थित।

addComments
एक टिप्पणी भेजें