![]() |
| अजीतमल में हरे आम के पेड़ों की कटान पर वन विभाग ने कसा शिकंजा |
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
मौके पर पहुंचे वन दरोगा आशीष यादव ने कटे हुए पेड़ों की पैमाइश की। उन्होंने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाए जाने की बात कही। वन विभाग की टीम के पहुंचने पर लकड़ी कटान में शामिल बताए जा रहे लोग मौके से चले गए। वन विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध पेड़ कटान करने वालों में हलचल मच गई। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

addComments
एक टिप्पणी भेजें