![]() |
| भाजपा जिला उपाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा का सपा पर पलटवार, बोले—निष्पक्षता का प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं |
सौरभ भूषण शर्मा ने वर्ष 2017 से पहले बिधूना में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए रेखा वर्मा को ब्लॉक प्रमुख बनाए जाने और तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बिधूना पहुंचने के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो मीडिया उसे प्रमुखता से प्रकाशित कर शासन तक पहुंचाए।
अजीतमल में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
वहीं, अजीतमल विकासखंड में मतदान के दौरान हंगामे का मामला भी सामने आया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बूथ संख्या 139 (शिक्षक निर्वाचन) और बूथ संख्या 223 (स्नातक निर्वाचन) पर बूथ कैप्चरिंग तथा मारपीट का आरोप लगाते हुए सड़क पर बैठकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
सूचना पर जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
हालांकि, बूथ कैप्चरिंग और मारपीट के आरोपों की स्वतंत्र अथवा आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। ऐसे में मामले की वास्तविक स्थिति प्रशासनिक जांच और आधिकारिक जानकारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। एमएलसी चुनाव के दौरान सामने आए आरोपों और राजनीतिक बयानबाजी के बीच जिले में चुनावी माहौल गर्माता नजर आया।

addComments
एक टिप्पणी भेजें