Customised Ads
सैकड़ों लोगों ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन, वरिष्ठ नेताओं ने अंतिम पंक्ति में बैठकर दिया अनुशासन और कार्यकर्ता सम्मान का संदेश

न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 25 अक्टूबर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, आश्विन मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी, शरद ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण का रविवार को कानपुर के मोतीझील स्थित प्रमिला सभागार में भव्य एवं अनुशासित आयोजन किया गया। प्रातः 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में युवा, महिलाएं और प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। विशाल एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दूरदर्शन की टीम ने कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाकर कानपुर के लोगों को प्रधानमंत्री के संबोधन से जोड़ा।

कार्यक्रम में युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सभागार की आगे की पंक्तियों में बड़ी संख्या में युवा साथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, वहीं महिलाओं ने भी उत्साह के साथ प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। पूरे आयोजन में अनुशासन, व्यवस्था और जनभागीदारी का विशेष ध्यान रखा गया।

कार्यक्रम की व्यवस्था एवं आयोजन की जिम्मेदारी कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक नीलिमा कटियार ने संभाली। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू, प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी, राज्यसभा सदस्य प्रकाश पाल, मानवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी तथा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सभागार की सबसे पीछे वाली पंक्ति में बैठकर एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। वरिष्ठ नेताओं का यह सहज व्यवहार कार्यकर्ताओं के सम्मान, संगठनात्मक अनुशासन और सामूहिक सहभागिता की भावना को रेखांकित करता नजर आया।

भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के ‘मन की बात’ संयोजक अनूप अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सहभागिता और जनसेवा के कार्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। कानपुर में युवाओं की बड़ी भागीदारी और बहनों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री के विचारों को सुनने और उनसे प्रेरणा लेने के प्रति समाज में निरंतर रुचि बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को केवल सुनने तक सीमित न रखते हुए प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और उन्हें सामाजिक जीवन में अपनाना भी आवश्यक है। युवाओं, महिलाओं और प्रबुद्ध नागरिकों की सहभागिता से यह संदेश और मजबूत हुआ है कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

मोतीझील के प्रमिला सभागार में आयोजित यह कार्यक्रम जनभागीदारी, संगठनात्मक समन्वय और अनुशासित कार्यशैली का प्रभावी उदाहरण बना। सजीव प्रसारण के माध्यम से कानपुर के लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन से जुड़कर ‘मन की बात’ के संदेश को आत्मसात किया। कार्यक्रम में मन की बात की संयोजक राधा सैनी,मंडल अध्यक्ष अश्वनी गौतम,प्रमोद विश्वकर्मा,जन्मेजय सिंह आदि उपस्थित रहे।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि आज कानपुर उत्तर जिले के 1283 बूथों पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी

टिप्पणियाँ