Customised Ads
अजीतमल में आरटीओ की कार्रवाई, ईटों से भरे ओवरलोड दो ट्रैक्टर सीज कर कोतवाली में खड़े कराए

न्याय धारा/ अजीतमल, औरैया। मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 (सूत्र/दीपक अवस्थी) सूर्य दक्षिणायन, कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा, हेमंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में आरटीओ नानक चंद शर्मा ने कार्रवाई करते हुए ईटों से भरे ओवरलोड दो ट्रैक्टरों को सीज कर कोतवाली में खड़ा करा दिया। दोनों ट्रैक्टरों पर करीब 60 से 65 हजार रुपये का चालान किए जाने की जानकारी सामने आई है।
बताया गया कि ट्रैक्टरों का उपयोग कृषि कार्य के बजाय व्यावसायिक कार्यों में किया जा रहा था। आरटीओ नानक चंद शर्मा ने बताया कि व्यावसायिक उपयोग किए जाने के कारण यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में ट्रैक्टर मालिकों में हड़कंप मच गया।

टिप्पणियाँ