Customised Ads
जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं उप जिलाधिकारी सदर ने किया रात्रिकालीन निरीक्षण

न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 05 अक्टूबर 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी /संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन (पितृ पक्ष), आश्विन मास कृष्ण पक्ष की दसमी, शरद ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। जिलाधिकारी महोदय, नगर आयुक्त महोदय एवं उप जिलाधिकारी, सदर द्वारा आज रात्रि 10:30 बजे संयुक्त रूप से कानपुर नगर निगम द्वारा कराए जा रहे मार्ग मरम्मत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं मौके पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इसके उपरांत संयुक्त टीम द्वारा कल्याणपुर रेलवे स्टेशन के समीप संचालित संयुक्त सफाई अभियान का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, उपलब्ध मैनपावर एवं संसाधनों तथा चिन्हित Garbage Vulnerable Points (GVPs) के विलोपन की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि कल्याणपुर रेलवे स्टेशन के समीप एवं संबंधित रेलवे क्षेत्र में संचालित सफाई अभियान को प्रभावी रूप से जारी रखते हुए सम्पूर्ण क्षेत्र की समुचित सफाई सुनिश्चित की जाए। रेलवे विभाग के संबंधित अधिकारियों से आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए ब्लॉक क्षेत्र सहित अन्य संबंधित स्थलों से कूड़ा एवं अपशिष्ट तत्काल हटाया जाए। उक्त कार्यवाही को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराते हुए एक सप्ताह के भीतर पुनः स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का सत्यापन किया जाएगा।

सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उपलब्ध मैनपावर, वाहनों एवं अन्य आवश्यक संसाधनों का तत्काल आकलन कर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त संसाधन एवं मैनपावर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि कूड़ा उठान एवं सफाई कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न हो।क्षेत्र में चिन्हित GVP स्थलों को पूर्णतः समाप्त कराते हुए पुनः कूड़ा एकत्रित न होने देने के निर्देश दिए गए। मौके पर अवगत कराया गया कि लगभग 09 ट्रक (लगभग 81 मीट्रिक टन) कूड़े का उठान एवं निस्तारण किया जा चुका है। आगामी त्योहारी सीजन, विशेषकर दीपावली, के दृष्टिगत संभावित अतिरिक्त कूड़े को देखते हुए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त संसाधन लगाकर नियमित एवं प्रभावी कूड़ा उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त, कानपुर विश्वविद्यालय के समीप स्थित GVP के संबंध में जिलाधिकारी महोदय एवं नगर आयुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिए गए कि उक्त स्थल को पुनः कूड़ा स्थल अथवा अतिक्रमण स्थल बनने से रोकने के लिए सुव्यवस्थित Street Vending Zone विकसित करने की कार्यवाही की जाए। साथ ही नागरिकों एवं वेंडर्स की सुविधा तथा यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पार्किंग एवं Pedestrian Pathway/फुटपाथ की व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्ययोजना तैयार की जाए।

C&D Waste (Construction & Demolition Waste) के प्रभावी एवं वैज्ञानिक प्रबंधन के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि C&D Waste के संग्रहण, परिवहन, प्रसंस्करण एवं निस्तारण की वर्तमान व्यवस्था तथा उसके प्रभावी प्रबंधन हेतु प्रस्तावित व्यवस्था पर आधारित विस्तृत PowerPoint Presentation (PPT) तैयार करें।

साथ ही, संबंधित C&D Waste प्रबंधन संस्था/एजेंसी को आमंत्रित कर जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में पृथक समीक्षा बैठक आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित संस्था के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श करते हुए स्पष्ट, व्यावहारिक एवं समयबद्ध *कार्ययोजना (Action Plan) तैयार कर* जिलाधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए उसकी नियमित समीक्षा भी की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान संबंधित नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि शासन एवं प्रशासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप स्वच्छता, मार्ग मरम्मत एवं नागरिक सुविधाओं से संबंधित कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता न बरती जाए तथा सभी कार्य निर्धारित समयसीमा एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।

टिप्पणियाँ