Customised Ads
चारों विधानसभाओं से तिरंगे के साथ निकलेगा कार्यकर्ताओं का कारवां, फूलबाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 03 अक्टूबर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन (पितृ पक्ष), आश्विन मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी, शरद ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कानपुर उत्तर ने 7 अक्टूबर को होने वाली सेवा ज्योति कलश यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज कर दी है। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक में तय किया गया कि जिले की चारों विधानसभाओं के प्रत्येक बूथ से कम से कम दो मोटरसाइकिलों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। 

मंडलों से निकलने वाली यात्राएं विधानसभा स्तर पर एकत्र होकर तिरंगा हाथ में लेकर फूलबाग मैदान पहुंचेंगी। फूलबाग में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर प्रातः 11:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवा संकल्प सभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बैठक को सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार एवं सुरेश अवस्थी ने संबोधित किया।

यात्रा संयोजक जिला उपाध्यक्षशिवांग मिश्रा ने संचालन किया। यात्रा सह-संयोजक एवं जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने आभार व्यक्त किया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अभिनव दीक्षित, अवधेश सोनकर, जन्ममेय सिंह, सीमा एमबीए, वास्ते त्रिपाठी, पारस मदान, सुरेंद्र गुप्ता, विनोद पाल, मोनेन्द्र राजपूत, रीता पासवान, शालिनी कटियार, रमिंदर सिंह रिंकू, राधा सैनी, सुरेश गुप्ता, प्रभाकर अवस्थी सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ