न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 31 अक्टूबर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी, हेमंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। संरक्षण प्रमुख अन्नू आर गोयल ने अपनी कार्यकारिणी सुमन निगम, मीना मेहरोत्रा, ममता रस्तोगी, रीता राय, नीतिका रस्तोगी के साथ दीपक जलाकर सभी को आने वाले उत्सवों की शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर संरक्षण परिवार की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी गई तथा साथ ही साथ आगे आने वाले सामाजिक कार्यक्रमों का विवरण भी दिया गया।
कार्यक्रम में सभी सदस्यों सुनीता, वार्ष्णेय, डॉ वंदना तिवारी, राधा रस्तोगी, अरुणा गर्ग, मधु रस्तोगी, अंजू नारायण, निधि रस्तोगी आदि ने अपने अपने महिला सशक्तिकरण व सामाजिक जागरूकता से संबंधित विचार रखें। आए हुए अतिथियों में वरिष्ठ रंग कर्मी ज्योति गुप्ता ,समाज सेविका सीमा शुक्ला संरक्षण प्रमुख अन्नू गोयल ने पौधा देकर वह हस्त निर्मित बैज लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकारिणी ने सभी आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया।

addComments
एक टिप्पणी भेजें