Customised Ads
भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सह-प्रभारी जगदीश पटेल जी का प्रथम कानपुर आगमन पर भव्य स्वागत

न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 11 अक्टूबर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन (शारदीय नवरात्र), आश्विन मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा, शरद ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी जगदीश पटेल जी के प्रथम कानपुर आगमन पर आज रेलवे स्टेशन पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी शंकर लाल लोधी जी एवं भाजपा कानपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करता है। जगदीश पटेल जी का कानपुर आगमन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का अवसर है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती, जनसेवा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और अनुशासन के आधार पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति प्रदान करते हुए जनसेवा के संकल्प को साकार किया जाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने  जगदीश पटेल जी का स्वागत करते हुए उनके सफल कानपुर प्रवास की शुभकामनाएं दीं। भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सह-प्रभारी जगदीश पटेल जी का प्रथम कानपुर आगमन पर भव्य स्वागत क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी जी एवं जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी ने रेलवे स्टेशन पर किया अभिनंदन। 

टिप्पणियाँ