![]() |
| 25 अक्टूबर को प्रमिला सभागार में डॉक्टरों, व्यापारियों और शिक्षकों की सहभागिता; जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में तैयारियों को अंतिम रूप |
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के क्षेत्रीय संयोजक अनूप अवस्थी एवं विधायक नीलिमा कटियार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, जनभागीदारी और व्यवस्थाओं पर चर्चा कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कार्यक्रम को व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाने पर जोर दिया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अवधेश सोनकर प्रमोद विश्वकर्मा,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,जन्मेजय सिंह,शिवांग मिश्रा,सीमा एमबीए,आकाश शुक्ला,धीरज बाल्मीकि, नवाब सिंह,किरन तिवारी, पारस मदान विनोद पाल, सुरेंद्र गुप्ता शालिनी कटियार,रीता पासवान,मन की बात की जिला संयोजक राधा सैनी रमिंदर सिंह ,अनूप चौधरी,विजय वर्मा जीतू कश्यप अंशु ठाकुर,राजेश चौहान,सुरेश गुप्ता, प्रभाकर अवस्थी,जिशान अहमद,,यश जायसवाल,स्पर्श कटियार,रवि सिंह आदि उपस्थित रहे

addComments
एक टिप्पणी भेजें