न्याय धारा/ औरैया। रविवार 25 अक्टूबर 2026 (सूत्र/दीपक अवस्थी/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, आश्विन मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी, शरद ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवतियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इंडियन ऑयल चौकी के पास हुआ, जहां एक टैंकर ने दो बाइकों को टक्कर मार दी।
हादसे में 17 वर्षीय छाया और 15 वर्षीय मनीषा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 20 वर्षीय वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत को देखते हुए वर्षा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और टैंकर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक युवतियों के परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


addComments
एक टिप्पणी भेजें