न्याय धारा/ कानपुर नगर। बुधवार 21 अक्टूबर 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी /संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन (शारदीय नवरात्र), आश्विन मास शुक्ल पक्ष की दसमी, शरद ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने आज लोक निर्माण विभाग, जल निगम नगरीय तथा मेट्रो के अधिकारियों के साथ बैठक कर रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक लगभग 1,800 मीटर सड़क के निर्माण कार्य की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सड़क का निर्माण प्रत्येक दशा में 15 नवंबर तक पूर्ण कराया जाए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से निर्माण कार्य में तेजी लाएं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जल निगम नगरीय एवं मेट्रो की परियोजनाओं के अंतर्गत यूटिलिटी शिफ्टिंग तथा अन्य संबंधित कार्यों को शीघ्र पूरा कर सड़क निर्माण सुनिश्चित किया जाए। निर्माण कार्य में सड़क की एकरूपता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल निगम नगरीय तथा मेट्रो के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्यों की जिम्मेदारी तय करने और निर्माण में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब न होने देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए। संबंधित अधिकारी निर्माण कार्य की नियमित निगरानी एवं प्रगति की समीक्षा करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा का कड़ाई से अनुपालन करते हुए सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए।

addComments
एक टिप्पणी भेजें