Customised Ads
नवरात्रि पर हवन पूजन, देश में शांति एवं सुख समृद्धि की कामना

न्याय धारा/ कानपुर नगर। मंगलवार 20 अक्टूबर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन (शारदीय नवरात्र), आश्विन मास शुक्ल पक्ष की नवमी तदुपरि दसमी, शरद ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज नवरात्रि की नौमी एवं दशहरा के पावन पर्व पर समिति  द्वारा रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका केशव नगर में हवन पूजन कर देश विरोधी आसुरी शक्तियों के नास एवं देश में शांति एवं सुख समृद्धि हेतु हवन पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

समिति के महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि आज हवन  भारत को अस्थिर करने वाली विदेशी शक्तियां कुछ देश विरोधी गद्दारो से मिलकर  देश की संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा कर  अराजक सड़क प्रदर्शन के माध्यम से चुनी हुई सरकार को गिराने का षड्यंत्र रच रही हैं। माता उनको सद्बुद्धि प्रदान कर उनके कलुषित विचारों का अंत करने की कामना हेतु हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। विजय दशमी पर्व पर सभी के मन से कुविचारों का अंत और सत्य एवं देशप्रेम की भावना जागृत हो यही कामना है।

इस शुभ अवसर पर विशेषरूप से राजेन्द्र अवस्थी ,जयराम दुबे, श्याम बिहारी शर्मा, राधा कृष्ण त्रिपाठी, चंद्र भूषण मिश्र, अशोक शुक्ला, पी के त्रिपाठी,योगेश दीक्षित, बी के तिवारी, पंकज अग्रवाल, ओम प्रकाश गौतम, राजेश्वरी दुबे, रेनू अवस्थी,  बेबी शुक्ला,, जयंती बाजपेई, मधु मिश्रा,मीरा त्रिपाठी,।आदि उपस्थित रही।

टिप्पणियाँ