न्याय धारा/ औरैया। रविवार 18 अक्टूबर 2026 (सूत्र/दीपक अवस्थी) सूर्य दक्षिणायन (शारदीय नवरात्र), आश्विन मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी, शरद ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने एडवोकेट सागर शुक्ला पर विश्वास जताते हुए उन्हें दूसरी बार जनपद औरैया का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
जिम्मेदारी मिलने पर एडवोकेट सागर शुक्ला ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि दोबारा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना, किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना, युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के अवसरों को बढ़ावा देना तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
सागर शुक्ला ने कहा कि जनपद में संगठन को और मजबूत बनाने के साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता ही संगठन की मजबूती का आधार है।
उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही विश्वास दिलाया कि वह नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए जनपद औरैया में राष्ट्रीय लोकदल को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें