न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 17 अक्टूबर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन (शारदीय नवरात्र), आश्विन मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी, शरद ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी की अध्यक्षता में आज श्याम नगर मंडल में सेक्टर प्रमुखों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने तथा पात्र नागरिकों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। पार्टी के सभी सेक्टर प्रमुख एवं कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के साथ समन्वय स्थापित करें और ऐसे पात्र नागरिकों की पहचान करें, जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे नागरिकों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दें तथा उनके मोबाइल फोन के माध्यम से निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत आवेदन भरने में सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाएं और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने में सहयोग प्रदान करें।
बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री श्री आदित्य त्रिवेदी जी, जिला महामंत्री श्री जसविंदर सिंह मल्होत्रा जी, श्री देवासी जी, श्री संजीव बेरी जी, श्री गौरव चतुर्वेदी जी, श्री के.पी. सिंह जी, श्री अभिषेक दुबे जी, डॉ. अनुराग मिश्रा जी, श्री अनूप पाठक जी, श्री गोविंद सिंह जी, श्री मनोज मिश्रा जी, श्री दीपक पांडे जी एवं श्री शशिकांत द्विवेदी जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सेक्टर प्रमुख उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें