Customised Ads
सेकंड इनिंग वूमेन थिएटर की वार्षिक बैठक में राष्ट्रीय नाटक महोत्सव पर चर्चा

न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 11 अक्टूबर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन (शारदीय नवरात्र), आश्विन मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा, शरद ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। सेकंड इनिंग वूमेन थिएटर की वार्षिक बैठक आज पितरों के विसर्जन और शारदीय नवरात्र के आगमन पर गेंजेस क्लब में संपन्न हुई। अध्यक्ष अन्नू आर गोयल की अध्यक्षता में सभी सदस्यों के साथ महामंत्री रुपीना मिश्रा ने आगामी माह से लेकर आगामी वर्ष तक के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की।

संस्था के मुख्य कार्यक्रम दिनांक 2 व 3 जनवरी 2027 को होने वाले  राष्ट्रीय नाटक महोत्सव से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया गया तथा सबको अलग-अलग विभाग का उत्तरदायित्व प्रदान किया गया।

महोत्सव में प्रयागराज ,पंजाब, गुजरात एवं इंदौर द्वारा, नाटक प्रदर्शन की संस्कृति की गई है। 2 दिन में लगभग छह नाटक होंगे जिनमें से पांच अन्य राज्यों के तथा अंतिम दिन सेकंड इनिंग  थिएटर का नया नाटक वनवास प्रस्तुत किया जाएगा। इसी क्रम में पात्रों के चयन के लिए सभी सदस्यों का ऑडिशन लिया गया। नाटक की 12 नवंबर से प्रारंभ होगी। महोत्सव के लिए आने वाली टीम के रुकने की व्यवस्था कविता टंडन, सुनीता वार्ष्णेय रेनू पारीक व सीमा को सौंप गई जलपान भोजन आदि की व्यवस्था चारु अग्रवाल नीति का रस्तोगी किरण बाला ,दीपा डालमिया, बीना शैलेश को दी गई। ज्योति गुप्ता, सुमन निगम, वंदना पांडे , मीनाक्षी अनुराग ने बैकस्टेज के कार्य संभालने का आश्वासन दिया। सभी सदस्यों  नीता पांडे अर्चना गुप्ता गीता पांडे आदि ने अपना पूर्ण सहयोग इस महोत्सव में देने का आश्वासन दिया। बैठक का संचालन वरिष्ठ सदस्य मीना मेहरोत्रा ने किया।

टिप्पणियाँ