न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 10 अक्टूबर 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी /संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन (पितृ पक्ष), आश्विन मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या, शरद ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) विवेक चतुर्वेदी ने अवगत कराया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में आयुक्त, कानपुर मंडल द्वारा नगर पंचायत बिठूर के रिक्त अध्यक्ष पद पर प्रस्तावित उपचुनाव की मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रवीण कुमार राय, संयुक्त विकास आयुक्त, कानपुर मंडल को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रेक्षक प्रवीण कुमार राय का जनपद कानपुर नगर में आगमन 12 अक्टूबर, 2026 को होगा। उनके ठहरने का स्थान कैनाल कॉलोनी, गोविंद नगर तथा कार्यालय संयुक्त विकास आयुक्त, कानपुर मंडल, मेट्रो पिलर संख्या 192 के सामने निर्धारित किया गया है। प्रेक्षक से मोबाइल नंबर 9305011361 पर संपर्क किया जा सकता है।

addComments
एक टिप्पणी भेजें