Customised Ads
लाल बहादुर शास्त्री और गांधी जयंती पर महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित

न्याय धारा/ अजीतमल, औरैया। शुक्रवार 02 अक्टूबर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन (पितृ पक्ष), आश्विन मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी, शरद ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज जनता महाविद्यालय, अजीतमल, औरैया में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. वीरेश सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के उपरांत एनसीसी प्रभारी डॉ. योगेश कुमार साहू ने एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता को भी आवश्यक बताया।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण अंग माना था और उनके स्वच्छ भारत के विचारों को व्यवहार में उतारना हम सभी की जिम्मेदारी है शपथ  के उपरांत महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की  गई इसके  पश्चात महात्मा गांधी के जीवन, व्यक्तित्व एवं वर्तमान में उनकी प्रशंगीगता  पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का संचालन डॉ. उमेश दुबे ने किया। संगोष्ठी में वक्ता के रूप में डॉ. देवेंद्र खोखर, एनसीसी प्रभारी डॉ. योगेश कुमार साहू, डॉ. अजय वर्मा तथा प्रभारी प्राचार्य डॉ. वीरेश सिंह तथा  छात्र छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वदेशी, स्वावलंबन एवं स्वच्छता के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

टिप्पणियाँ