न्याय धारा/ कानपुर नगर। गुरुवार 01 अक्टूबर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन (पितृ पक्ष), आश्विन मास कृष्ण पक्ष की पंचमी, शरद ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर में कल एक राजभाषा पखवाड़ा समापन समारोह, पुरस्कार वितरण एवं कवि सम्मेलन गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। संस्थान की निदेशक प्रो.सीमा परोहा ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विनोद त्रिपाठी, वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार तथा अध्यक्ष, सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘विकासिका’ थे। इस अवसर पर वरिष्ठ गीतकार जय राम जय एवं हास्य कवि दुर्गा बाजपेई ने काव्यपाठ कर लोगों को खूब गुदगुदाया।
मुख्य अतिथि डॉ. विनोद त्रिपाठी ने हिंदी की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समृद्धि पर विचार व्यक्त किए। प्रो. सीमा परोहा ने राजभाषा हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संस्थान के कार्यों में हिंदी के प्रयोग को और अधिक बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

addComments
एक टिप्पणी भेजें