न्याय धारा/ कानपुर नगर। गुरुवार 01 अक्टूबर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन (पितृ पक्ष), आश्विन मास कृष्ण पक्ष की पंचमी, शरद ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आल यूनियन एडं एसोसियेशन बी.एस.एन.एल द्वारा मालरोड स्थित टेलीफोन भवन में तृतीय वेज रिवीजन जो कि 2017 से ड्यू है नहीं दिया जा रहा जिस पर यहां के कर्मचारी आक्रोशित हैं।
आज कर्मचारी व अधिकारी केवल आई.टी.एस संवर्ग को छोड़कर सन 2007 की सेलरी पर काम करने को विवश है, 4-जी व 5-जी भूमि अधिग्रहण, अन्य कर्मचारियों एवं रिटायर्ड कर्मचारियो की समस्याओ को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन लंच आवर में किया गया जिसमें कर्मचारी व अधिकारी एसोसियेशन सम्मलित हुई बीएसएनएल ईयू कानपुर के जिलासचिव कामाख्या प्रसाद मिश्रा, राजेश, राजीव पंडित, संजय, श्रीमती कमला, श्रीमती शवेता, एन.एफ.टी.ई से जे.एन गुप्ता, दिनेश मिश्रा, एस.एन.ई.ए (अधिकारी एसो०) से चन्दन, अनिल गुप्ता, अनुराग सिंह आदि सम्मलित हुए और अपने अपने विचार प्रकट किये गए। कर्मचारियो व अधिकारियों ने बी.एस.एन.एल स्थापना दिवस में काला फीता बाधकर विरोध किया।

addComments
एक टिप्पणी भेजें