![]() |
| पुलिस अधीक्षक औरैया के आदेश एवं निर्देशन के अनुपालन में आयोजित हुआ कार्यक्रम |
कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष पूजा सिंह राठौर मय पुलिस फोर्स द्वारा 251 कन्याओं को कन्या भोज कराया गया।
इस दौरान महिला थानाध्यक्ष पूजा सिंह राठौर ने कन्याओं के माथे पर चुनरी बांधकर उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष पूजा सिंह राठौर के साथ महिला थाना पुलिस स्टाफ एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कन्या भोज के दौरान कन्याओं एवं उपस्थित लोगों में उत्साह का माहौल रहा।
मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा।

addComments
एक टिप्पणी भेजें