Customised Ads
छापेमारी में तीन नमूने संग्रहित, 5.88 लाख रुपये से अधिक का माल सीज

न्याय धारा/ कानपुर नगर। गुरुवार 08 अक्टूबर 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी /संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन (पितृ पक्ष), आश्विन मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी, शरद ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी कानपुर नगर के आदेश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)।। द्वारा गठित खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को फजलगंज स्थित पुरुषाना फूड प्रोडक्ट्स के प्रतिष्ठान पर औचक छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान परिसर में प्रोपराइटरी एडिबल फैट की पैकिंग लाइसेंस की निर्धारित श्रेणी के अनुरूप नहीं पाई गई।

इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रतिष्ठान का खाद्य कारोबार अग्रिम आदेशों तक बंद करा दिया। साथ ही संदेह के आधार पर प्रोपराइटरी एडिबल फैट के तीन नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए।

कार्रवाई के दौरान परिसर में तैयार प्रोपराइटरी एडिबल फैट के 52 गत्ते, कुल 780 लीटर, सीज किए गए। इसकी अनुमानित कीमत 2,57,400 रुपये है। इसके अतिरिक्त निर्माण में प्रयुक्त 150 किलोग्राम वनस्पति, कीमत 20,610 रुपये तथा 133 लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल, कीमत 22,211 रुपये भी सीज किया गया। एक दूसरी टीम ने M/s सताक्षी traders 127/54 साकेत नगर जूही में कार्रवाई कर रिफाइंड मूंगफली तेल के 108 गत्ते भी सीज किए, जिनमें कुल 2,496 बोतलें थीं। इनकी अनुमानित कीमत 2,88,000 रुपये है। इस प्रकार कुल 5,88,221 रुपये मूल्य के खाद्य पदार्थ एवं कच्चे माल को सीज कर खाद्य कारोबारी की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया है।

सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) संजय प्रताप सिंह ने बताया कि निरीक्षण में लाइसेंस की निर्धारित श्रेणी से अलग खाद्य पदार्थ की पैकिंग मिलने पर कारोबार बंद कराया गया है। संग्रहित नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ