न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 03 अक्टूबर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन (पितृ पक्ष), आश्विन मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी, शरद ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। हिन्दू मेला के आगामी आयोजन को व्यवस्थित, प्रभावी एवं व्यापक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से सम्पूर्ण आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को L-1 सभागार, UIET, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में किया जा रहा है।
कार्यशाला में हिन्दू आध्यात्मिक एवम सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक गुणवंत कोठारी जी विशेष रूप से मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सोमकान्त शर्मा जी मेला प्रबंधन एवम राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विष्णु जी भी कानपुर पहुंचकर आयोजन से जुड़े समस्त कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण एवं आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
कार्यशाला का उद्देश्य हिन्दू मेला के आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं को सेवा, संस्कार और आध्यात्मिकता के मूल भाव के साथ कार्य करने, विभिन्न व्यवस्थाओं के समन्वय तथा मेले को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना है।
कार्यशाला का समय दोपहर 1:30 बजे से सायं 6:30 बजे तक निर्धारित है। आयोजन समिति ने सभी कार्यकर्ताओं से पूरे समय कार्यशाला में उपस्थित रहने तथा कलम एवं डायरी साथ लाने का आग्रह किया है।
addComments
एक टिप्पणी भेजें