Customised Ads
मिशन 2027: बूथ-बूथ तक डिजिटल नेटवर्क मजबूत करेगी भाजपा

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 10 अक्टूबर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन (पितृ पक्ष), आश्विन मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या, शरद ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर।  भारतीय जनता पार्टी कानपुर की मंडल सोशल मीडिया संयोजकों, सह-संयोजकों एवं व्हाट्सऐप ग्रुप प्रमुखों की बैठक जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर डिजिटल नेटवर्क मजबूत करने पर जोर दिया गया।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि सोशल मीडिया आज संगठन की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। मिशन 2027 में भाजपा का डिजिटल नेटवर्क बूथ-बूथ तक और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों, केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रमाणिक तथ्यों के साथ जनता तक पहुंचाएं। प्रत्येक मंडल में डिजिटल समन्वय, सक्रियता और नियमित संवाद हमारी प्राथमिकता है। मजबूत संगठन और प्रभावी डिजिटल संपर्क चुनावी तैयारियों को नई धार देंगे।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि प्रत्येक मंडल में व्हाट्सऐप ग्रुप बनाए गए हैं। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अभिनव दीक्षित ने किया। राधा सैनी, स्पर्श कटियार और यश जायसवाल सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ