Customised Ads
ब्रजेन्द्र स्वरूप पार्क कानपुर में आईएमए टी-20 ट्रायएंगुलर 28 नवंबर तक

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 31 अक्टूबर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी, हेमंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपुर शाखा द्वारा टीम आईएमए 2026-27 के तत्वावधान में टीएसएच मैदान ब्रजेन्द्र स्वरूप पार्क कानपुर में 31 अक्टूबर से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाली आईएमए टी-20 ट्रायएंगुलर लेदर बॉल क्रिकेट सीरीज का रोमांचक मुकाबला खेला गया। 

इस त्रिकोणीय श्रृंखला में आईएमए ब्लू, इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) एवं आईएमए रेड की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। श्रृंखला के अंतर्गत खेले गए प्रथम मुकाबले में आईएमए ब्लू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 22 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। टीम की ओर से डॉ. चेतन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों पर 75 रन बनाए, जबकि डॉ. सौरभ ने 27 रनों का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विपक्षी टीम इंडियन डेंटल एसोसिएशन(आईडीए) निर्धारित 22 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना सकी। इस प्रकार आईएमए ब्लू ने 31 रनों से शानदार जीत दर्ज की। विपक्षी टीम की ओर से डॉ. शुभम चतुर्वेदी ने 66 तथा नीलेन्द्र ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में आईडीए की ओर से डॉ. सरदार ने 3 विकेट, नीलेन्द्र ने 2 विकेट तथा डॉ. शुभम चतुर्वेदी, डॉ. पीयूष सचान एवं आकाश श्रीवास्तव ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। इसी तरह आईएमए ब्लू की तरफ से डॉ दीपक श्रीवास्तव, डॉ निशांत सक्सेना एवं डॉ अभिनव सेंगर ने 1-1 विकेट प्राप्त किया ।

प्लेयर ऑफ द मैच आईएमए ब्लू की ओर से 44 गेंदों में 75 रन की शानदार पारी तथा उपयोगी गेंदबाजी करने वाले डॉ चेतन को चुना गया।

इस क्रिकेट श्रृंखला के आयोजन में आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह गौर, मानद सचिव डॉ. दीपक श्रीवास्तव एवं वित्त सचिव डॉ. दिनेश चंद्र के मार्गदर्शन में स्पोर्ट्स सब कमेटी के चेयरपर्सन डॉ. सी. निहलानी, को-चेयर डॉ. गौरव दुबे, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. दिनेश सचान, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डॉ. मानव लूथरा, संयुक्त स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डॉ. अभिनव सेंगर तथा कोऑर्डिनेटर्स डॉ. निशांत सक्सेना, डॉ. विकास श्रीवास्तव, डॉ. विनीत रस्तोगी एवं डॉ. मोहम्मद इरफान का विशेष योगदान रहा।

मैच के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह एवं खेल भावना देखने को मिली। श्रृंखला के आगामी मुकाबलों को लेकर भी खिलाड़ियों एवं सदस्यों में विशेष उत्साह है।

टिप्पणियाँ