Customised Ads
मानवेंद्र सिंह और अनिल दीक्षित ने रखी विकास की नींव, हनुमान पार्क को ₹1.93 करोड़

हॉल, शौचालय, सबमर्सिबल और सुंदरीकरण के कार्यों का हुआ शिलान्यास
न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 25 अक्टूबर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, आश्विन मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी, शरद ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के कौशलपुरी वार्ड स्थित हनुमान पार्क के विकास को बड़ी सौगात मिली है। एमएलसी मानवेंद्र सिंह ने अपनी विधायक निधि से स्वीकृत 1 करोड़ 93 लाख 85 हजार रुपये के विकास कार्यों का भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के साथ भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

परियोजना के अंतर्गत पार्क में हॉल और शौचालय का निर्माण, सबमर्सिबल पंप की व्यवस्था तथा सुंदरीकरण सहित विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों से पार्क में नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा और क्षेत्रवासियों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की। मुख्य अतिथि एमएलसी मानवेंद्र सिंह ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि स्वीकृत धनराशि से पार्क में आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

इस अवसर पर सुरेश अवस्थी, जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिवांग मिश्रा वीरेश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, पार्षद लक्ष्मी कोरी,शिवेंद्र प्रताप सिंह,अंकुर शर्मा नीरज भट्ट,विवेक पांडे नीरज तिवारी, कंवलजीत सिंह सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ