Customised Ads
आर्यनगर-सीसामऊ जीतने का भाजपा ने लिया संकल्प, अनिल यादव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

न्याय धारा/ कानपुर नगर। 21 सितम्बर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की दसमी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर।  भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर के नवनियुक्त जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री अनिल यादव की प्रथम परिचय बैठक जिला भाजपा कार्यालय, नवीन मार्केट में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय तथा बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। अनिल यादव को हाल ही में कानपुर महानगर उत्तर का जिला प्रभारी बनाया गया है।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल यादव ने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ संगठन के विस्तार और जनसंपर्क अभियान में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से आर्यनगर और सीसामऊ विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की जीत के लक्ष्य को लेकर एकजुट होकर काम करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि चुनावी सफलता का आधार मजबूत संगठन, सक्रिय कार्यकर्ता और प्रत्येक बूथ पर प्रभावी संपर्क है।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रत्येक बूथ तक और प्रभावी बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अवधेश सोनकर, अभिनव दीक्षित, प्रमोद विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, शिवांग मिश्रा, सीमा एमबीए, मंत्री वास्ते त्रिपाठी, किरन तिवारी, सुरेंद्र गुप्ता, शालिनी कटियार, मोनेन्द्र राजपूत, विनोद पाल, कोषाध्यक्ष रमिंदर सिंह, रामजी गुप्ता, राधा सैनी, राजेश चौहान, अंशु ठाकुर, सुरेश गुप्ता, प्रभाकर अवस्थी, पूनम कंवर, जिशान अहमद, सोनू राठौर, अभिमन्यु सक्सेना, यश जायसवाल, स्पर्श कटियार, मंडल अध्यक्ष योगेश पांडे, रमाशंकर अग्रहरि, अनंत मिश्रा, इंद्रजीत खन्ना, आशीष तिवारी, राघव द्विवेदी, अनुराग त्रिपाठी, रवि सिंह आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ