पहले चरण में गोविंद नगर स्थित जागेश्वर अस्पताल में मरीजों एवं तीमारदारों को फल वितरित किए गए। दूसरे चरण में मोतीलाल खेड़िया स्कूल में ‘सपनों का भारत’ विषय पर नाटक मंचन के जरिए विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। तीसरे चरण में बर्रा स्थित आरएस एजुकेशन सेंटर में करियर काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों से उनके लक्ष्य, रुचि और भविष्य को लेकर संवाद किया गया।
जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि सेवा भाजपा की कार्यसंस्कृति का आधार है और संगठन समाज के बीच रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है। एमएलसी अरुण पाठक ने युवा मार्गदर्शन को विकसित भारत के निर्माण से जोड़ा, जबकि विधायक सुरेंद्र मैथानी ने विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण की भावना और संस्कार विकसित करने पर जोर दिया।
![]() |
| अस्पताल से स्कूल और करियर सेंटर तक पहुंचा संगठन—अनिल दीक्षित के नेतृत्व में सेवा, संस्कार और युवा संवाद पर जोर |
कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी जिला अध्यक्ष दक्षिण, शिवराम सिंह, कार्यक्रम संयोजक सीमा एमबीए अतुल दीक्षित संजीव चतुर्वेदी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक व विद्यार्थी मौजूद रहे।


addComments
एक टिप्पणी भेजें