न्याय धारा/ कानपुर नगर। शुक्रवार 25 सितम्बर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण जिला कार्यालय सभागार में आज महान चिंतक, राष्ट्रवादी विचारक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए समर्पित रहा। उनका एकात्म मानववाद आज भी समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास का मार्गदर्शन करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी जी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद को केंद्र में रखकर राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया। उनके अंत्योदय के विचार से प्रेरणा लेकर भाजपा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, अर्जुन बेरिया, जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी, पवन दीक्षित, शशांक मिश्रा, एल.बी. सिंह पटेल, विक्रम पंडित, सुषमा चौहान, ममता राजपूत, सुमित तिवारी, दीपांकर मिश्रा, गौरव चतुर्वेदी, आनंद परिहार, बिंदु अग्रवाल, आशीष साहू, प्रवीण मिश्रा हरजीवन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें