न्याय धारा/ कानपुर नगर। गुरुवार 17 सितम्बर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन, भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर एवं मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप सफल 25 वर्ष पूर्ण करने पर समिति के सदस्यों द्वारा आज रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका में सायं 4.30 बजे भजन व बधाई गीत एवं सायं 6.30 बजे मोदी जी के स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घजीवी होने की सभी ने प्रार्थना की।
देश को विकसित, समृद्ध एवं निरंतर प्रगति के मार्ग पर ले जाने के लिए और सामान्य वर्ग के साथ न्याय दिलाने के लिए ईश्वर उनको ऊर्जा प्रदान करे इस कामना के साथ रामेष्ट धाम में 76 दीप प्रज्ज्वलित किय गए।
महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि मा. मोदी ने पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया है उनकी इस भावना को सम्मान देते हुए 17 सितंबर से 17अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाने का निर्णय एक सराहनीय कदम है। हम सभी को माननीय मोदी जी से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में सेवा की भावना आत्मसात करते हुए अपनी क्षमता और शक्ति के अनुसार लोगों की सेवा करते रहना चाहिए।
आज के आयोजन में प्रमुखरूप से अध्यक्ष जयराम दुबे,राजेन्द्र अवस्थी, श्याम बिहारी शर्मा,बेबी शुक्ला, राजेश्वरी दुबे, रेनू अवस्थी,मधु मिश्रा, आर के त्रिपाठी, बी के तिवारी, आर . पी पाण्डेय,अशोक शुक्ला, सुरेश तिवारी,प के त्रिपाठी,योगेश दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें