Customised Ads
हंडिया पोलिटेकनिक प्रयागराज में ट्राई का आयोजन

दूरसंचार और प्रसारण सेवा के विषय में ग्राहकों को उनके अधिकार बताते जर्नलिस्ट सेवा परिषद के चेयरमैन संजय कुमार मिश्र

न्याय धारा/ हंडिया, प्रयागराज। बुधवार 30 सितम्बर 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी /संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन (पितृ पक्ष), आश्विन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी, शरद ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण के कंज्यूमर एडवोकेसी ग्रुप के सदस्य संस्था उपभोक्ता संरक्षण एवं कल्याण समिति द्वारा प्रयागराज जनपद के हंडिया ब्लॉक में स्थित हंडिया पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभागार में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में उपभोक्ताओं छात्रों फैकेल्टी के सदस्यों समाजसेवियो एवं विभिन्न वर्ग के उपभोक्ता, केबल ऑपरेटर एवं टेलीकॉम कंपनियों के विक्रेताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हंडिया पॉलिटेक्निक के  कार्यवाहक प्राचार्य बृजेश कुमार ने की तथा संचालन जर्नलिस्ट सेवा परिषद के चेेयरमैन उपभोक्ता सलाहकार संंज कुमार मिश्र ने किया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए उपभोक्ता सलाहकार संजय कुमार मिश्र ने उपभोक्ताहिक में किये जा रहे कार्यों को बताया उन्होंने कहा उपभोक्ताओं को उनके अधिकार ज्ञात होंगे तभी वह अपने अधिकारों का प्रयोग कर पाएंगे इसलिए भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण द्वारा देश के ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर पर रह रहे उपभोक्ताओं को इस अभियान के अंतर्गत जागरूक किया जा रहा है और इसी क्रम में आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ताकि यहां के उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी देकर जागरूक किया जा सके। श्री मिश्र ने भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण के बारे में उसके कर्तव्यों और उसके द्वारा उपभोक्ता हित मेंं किए गए प्रयासों और कार्योंं के बारे में विस्तार से उपभोक्ताओं को जानकारी दी।संस्था के सचिव पदम मोहन मिश्रा जी ने उपभोक्ताओं को बताया कि क्योंकि उन्हें टैरिफ (प्रशुल्क) और बिलिंग के बारे में भी जानकारी देनी है इसलिए इस पर भी उपभोक्ता विशेष रूप से ध्यान दें। ट्राई ने टैरिफ में बढ़ोतरी के विरुद्ध सुरक्षा, रोमिंग सेवाओं के लिए प्रशुल्क, प्रीपेड और पोस्टपेड सब्सक्राइबरो के लिए सुरक्षा, प्रतिभूति राशि का प्रतिदाय, पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए क्रेडिट सीमा, प्रीपेड और पोस्टपेड सब्सक्राइबरों के लिए सामान्य सुरक्षा, गुमराह करने वाले टैरिफ प्लानों पर प्रतिबंध तथा टैरिफ प्लेनों का प्रकाशन और टैरिफ का समाचार पत्रों में विज्ञापन आदि उपाय किए।

प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देते हुए चेयरमैन संजय कुमार मिश्रा वाइस प्रिंसिपल सुनील कुमार हंडिया पॉलिटेक्निक सीएजी मेंबर पदम मोहन 

श्री मिश्र ने डीएनडी ऐप माय स्पीड ऐप आदि की उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए इन ऐप को अपने मोबाइल में उपभोक्ताओं से डाउनलोड करने की भी अपील की। हंडिया पॉलिटेक्निक के वाइस प्रिंसिपल सुनील कुमार जी ने साइबर सुरक्षा और प्रसारण सेवाओं के संदर्भ में जानकारी दी डिस आपरेटर कमल सिंह ने डिस कैंसिल उपभोक्ताओं को शिकायत निवारण के बारे में बताया व आयोजन की तारीफ की। टेलीकाम सेवा वितरक के विषय में उपमन्य श्रीवास्तव ने अच्छी-अच्छी जानकारियां दी। 

प्राधानाचार्य बृजेश कुमार जी ने आभार प्रकट करते हुए आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जी को न्याय धारा समाचार पत्र के संपादक संजय कुमार मिश्र जी ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा इस कार्यक्रम में सहभागिता कर रहे प्रतिभागियों में प्रश्नोत्तरी मैं ग्राह की गई सकारात्मक जानकारी देने पर प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया गया। अन्त में स्वल्पाहार हुआ।

टिप्पणियाँ