![]() |
| प्रदेश महामंत्री बोले—“जो काम करेगा उसको काम, जो नहीं करेगा उसको विश्राम”; कार्यकर्ताओं से कहा- बूथ पर पसीना बहाओ, संगठन में नेतृत्व की जगह बनाओ |
लोधी ने कार्यकर्ताओं को सीधे संगठन की जिम्मेदारी का अहसास कराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन में 18-18 घंटे काम करते हैं। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता को भी प्रतिदिन कम से कम एक घंटा पूरे मनोयोग से पार्टी के लिए देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज संगठन के लिए पूरी ताकत से काम करने वाला कार्यकर्ता ही कल विधायक और सांसद बनने की भूमिका में पहुंचेगा।
उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार केवल बैठकों और पदों से नहीं होगा, बल्कि लोगों को पार्टी से जोड़ने के अभियान को जमीन तक ले जाना होगा। कार्यकर्ताओं को मंत्र देते हुए उन्होंने कहा—“अपरिचित को परिचित, परिचित को मित्र और मित्र को कार्यकर्ता बनाओ।” उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता अपने दायित्व में दक्ष होगा, वही नेता बनेगा।
संगठन में सक्रियता पर निगरानी की रूपरेखा बताते हुए लोधी ने कहा कि अब हर विधानसभा में एक क्षेत्रीय पदाधिकारी और जिले का एक पदाधिकारी लगातार मंडलों में प्रवास करेगा। मंडल स्तर तक संगठन के काम को गति दी जाएगी और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को परखा जाएगा। इसी क्रम में उन्होंने दो टूक कहा—“जो कार्यकर्ता पार्टी का काम करेगा उसको काम, जो काम नहीं करेगा उसको विश्राम।” उन्होंने पार्टी की मंशा बताते हुए कहा कि लक्ष्य “हर काम को हाथ और हर हाथ को काम” देना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन की योजनाओं और सरकार के काम को जनता के बीच ले जाना ही उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।
प्रदेश की राजनीति पर हमला बोलते हुए लोधी ने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में आज भाजपा की सरकार नहीं होती तो जंगल राज होता। उन्होंने बाबू कल्याण सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए सरकारी भर्ती परीक्षाओं का जिक्र किया और कहा कि उस समय अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट उपलब्ध कराई जाती थी तथा परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता का प्रयास किया जाता था। भाजपा की राजनीतिक यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जनसंघ ने तीन लोकसभा सीटों से सफर शुरू किया। 1996 में भाजपा की 13 दिन की सरकार बनी और 1998 में 13 महीने की सरकार बनी, लेकिन पार्टी ने सत्ता बचाने के लिए अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई।
लोधी ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित कर उन्हें संगठन और राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीबों, पिछड़ों और दलितों के बीच जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की जिम्मेदारी निभाने को कहा। संचालन अवधेश सोनकर ने किया आभार अभिनव दीक्षित ने व्यक्त किया।बैठक में प्रमुख रूप से खेती महामंत्री आदित्य त्रिवेदी, राजेश पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नीतू सिंह,पूनम कपूर,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,जन्मेजय सिंह, शिवांग मिश्रा,सीमा एमबीए धीरज बाल्मीकि वास्ते त्रिपाठी, रीता पासवान,सुरेंद्र गुप्ता शालिनी कटियार,विनोद पाल,मोनेन्द्र राजपूत महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज सिंह,अनूप चौधरी,अतुल दीक्षित प्रभाकर अवस्थी ,राधा सैनी पूनम कंवर सुरेश गुप्ता संतोष सिंह सहित जिले के सभी पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें