न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 28 सितम्बर 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन (पितृ पक्ष), आश्विन मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया, शरद ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत श्याम नगर मंडल के परिणय गेस्ट हाउस में ‘सेवा मेरा योगदान’ निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र संबंधी सेवाओं का लाभ लिया।
मुख्य अतिथि माननीय सांसद रमेश अवस्थी जी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण के संकल्प को सशक्त करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और जनकल्याण की योजनाओं एवं गतिविधियों को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर जैसे आयोजन जरूरतमंद लोगों के लिए महत्वपूर्ण हैं।
जिला अध्यक्ष भाजपा कानपुर दक्षिण शिवराम सिंह जी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना इस अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी है।
कार्यक्रम में महेश त्रिवेदी जी, क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी जी, रघुनंदन सिंह भदौरिया जी, कौशल किशोर दीक्षित जी, श्रीमती पूनम द्विवेदी जी, जसविंदर सिंह जी, गणेश शुक्ला जी, अर्जुन बेरिया जी, जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी, सम्मानित मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें