Customised Ads
दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंची भाजपा, बांटे उपहार

अनिल दीक्षित बोले—सेवा भाजपा का संस्कार, रमेश अवस्थी ने कहा—समाज के हर वर्ग के साथ खड़ा है कार्यकर्ता
न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 27 सितम्बर 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी /संवाददाता) सूर्य दक्षिणायन (पितृ पक्ष), आश्विन मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा, शरद ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित और सांसद रमेश अवस्थी के नेतृत्व में जवाहर नगर स्थित अंध विद्यालय में दिव्यांग बच्चों को उपहार एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। दोनों नेताओं ने बच्चों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया।

अनिल दीक्षित ने कहा कि सेवा भाजपा के संस्कारों में है और कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध हैं। रमेश अवस्थी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है और भाजपा कार्यकर्ता हर जरूरतमंद के साथ खड़ा है।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा एडवोकेट ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे अभियान में दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों की सेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान अभिनव दीक्षित, जन्मेजय सिंह, रीता पासवान, अभिमन्यु सक्सेना व पी.सी. शर्मा आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ